जंगल में पेड़ से लटका मिला फैक्ट्री कर्मी का शव

संवाद सूत्र मूसानगर मूसानगर क्षेत्र के भुंडा गांव के जंगल में एक फैक्ट्री कर्मी का शव संदिग्ध

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:14 AM (IST)
जंगल में पेड़ से लटका मिला फैक्ट्री कर्मी का शव
जंगल में पेड़ से लटका मिला फैक्ट्री कर्मी का शव

संवाद सूत्र, मूसानगर : मूसानगर क्षेत्र के भुंडा गांव के जंगल में एक फैक्ट्री कर्मी का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। मृतक के भाई ने कुछ दिन पहले एक किशोरी से दुष्कर्म किया था और जेल गया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि घटना से आहत होकर ही फैक्ट्री कर्मी ने जान दी है।

भुंडा गांव निवासी किसान राधेश्याम का 26 वर्षीय रामजी का शव शुक्रवार सुबह पास के जंगल में शीशम पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मवेशी चराने गए चरवाहों ने शव देखा तो घटना का पता चल सका। गांव के लोग व परिवार के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और रोना पीटना मच गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष केपी राजन पहुंचे और छानबीन की। पिता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नोयडा में एक फैक्ट्री में काम करता था। परिवार के एक बुजुर्ग की मौत पर तीन दिन पहले यहां आया था। उसने आखिर जान क्यों दी समझ नहीं आ रहा। वहीं सात जून को उसके भाई कल्लू यादव ने पास के गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह जेल गया था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि भाई के कृत्य से आहत होकर ही जान दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण परिवार के लोग नहीं बता सके हैं। आशंका है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।

छत से गिरकर किसान गंभीर

भोगनीपुर : कोतवाली के हांसेमऊ गांव के किसान विष्णुनारायण बारिश के दौरान छत पर तिरपाल डालने गए थे, तभी पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पुखरायां लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

chat bot
आपका साथी