इलेक्शन बाइक : कबहूं नमस्ते भी न करौ अब सीधे पाय छुई लेत है

पंकज शर्मा झींझक पंचायत चुनाव में शायद ही कोई क्षेत्र हो जहां चुनावी चर्चा न चल रही हो।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:45 PM (IST)
इलेक्शन बाइक : कबहूं नमस्ते भी न करौ अब सीधे पाय छुई लेत है
इलेक्शन बाइक : कबहूं नमस्ते भी न करौ अब सीधे पाय छुई लेत है

पंकज शर्मा, झींझक : पंचायत चुनाव में शायद ही कोई क्षेत्र हो जहां चुनावी चर्चा न चल रही हो। परिणाम से पहले ही इन चौपालों में जीत और हार तय कर दी जा रही। बुजुर्ग से युवा और किसान हर कोई चुनावी रंग में रंगा है और अपने-अपने विचार रख रहा है, लेकिन विकास कराने वाला व ईमानदार प्रत्याशी को ही वोट देने की बात सभी कह रहे हैं।

झींझक ब्लॉक की लक्ष्मणपुर पिलख जिला पंचायत सीट अनारक्षित महिला है व लक्ष्मणपुर पिलख ग्राम पंचायत अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इस बार यहां दोनों ही जगह महिला के जिम्मे विकास कार्य कराने व क्षेत्र को चमकाने की बागडोर होगी। यहां लक्ष्मणपुर पिलख गांव के मोहित के दरवाजे के बाहर गांव के कुछ लोग बैठकर चुनावी चकल्लस में मशगूल थे। पूछने पर किसान दुर्गाप्रसाद बोले कि जौन कबहूं नमस्ते भी न करौ अब सीधे पाय छुई लेत है और वोट देन को कही रहै हम तौ भैया ईमानदार व साफ सुथरी छवि वाले को वोट दिहै। यहीं पर बैठे नारद शुक्ला कुछ देर सोच विचार कर बोले कि भइया चुनाव में तो सबही अच्छे बन के आतौ है हम तो केवल अहिसे प्रत्याशी को बोट दिहै जो कम से कम गरीबन की समस्या में खड़ा हो और प्रधान सरल स्वभाव का हो ताकि गरीब असहाय भी अपनी समस्या आसानी से कही सकै। अवधेश गुप्ता बोले कि अक्सर महिला प्रधान बनय के बाद उनके परिवार के लोग परधानी या जिला पंचायती चलाबत है हम लोग अहिसे प्रत्यासी को बोट दिहै जो अपने हिसाब से खुद काम करै और लोगन की बात सुनय। उसी बीच किसान रघुनाथ कठेरिया बोल पड़ीं कि ऐसे प्रत्याशी को वोट दिहै जो गांव की समस्या दूर करिहै। जिला पंचायत सीट पर सपा भाजपा बसपा में कड़ी टक्कर होई सोच समझ के ही जनता की सेवा करन वाले को वोट दिहै। यहां से आगे चले तो राजपुर गांव के मोड़ के पास एक चाय समोसा की दुकान पर बैठे दो युवकों अखिल व रवि कुमार से पूछने पर बोले कि वोट देन को एक ही पैमाना है कि जो हमाये सुख दुख में पहिले से काम आवत है और विकास काराबै व शिक्षित प्रत्याशी होए। यहां घूमी बाइक

लक्ष्मणपुर पिलख, धौकलपुरवा, प्रधानपुर जगदीशपुर, पिपरी।

chat bot
आपका साथी