इलेक्शन बाइक : जौन अबै तक जानत तक न रहय, हाथ जोर के वोट मांगय लागत है

अनिल द्विवेदी भोगनीपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में लोग सुबह से लेकर शाम तक चु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:01 PM (IST)
इलेक्शन बाइक : जौन अबै तक जानत तक न रहय, हाथ जोर के वोट मांगय लागत है
इलेक्शन बाइक : जौन अबै तक जानत तक न रहय, हाथ जोर के वोट मांगय लागत है

अनिल द्विवेदी, भोगनीपुर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में लोग सुबह से लेकर शाम तक चुनावी चर्चे करने में मशगूल हैं। महिला हो या पुरुष, विचार भले अलग, लेकिन विकास कार्य कराने वाला प्रत्याशी हो यह सभी की राय एक है। नामांकन का समय नजदीक आते आते अब लोगों पर भी चुनावी रंग अधिक चढ़ रहा और सुबह से लेकर शाम तक जहां मौका मिला लोग चकल्लस करने में मगन हो जाते हैं।

बरौर जिला पंचायत सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वहीं बरौर ग्राम सभा प्रधान पद के लिए महिला सीट आरक्षित हुई है। इस बार यहां की बागडोर महिला संभालेगी और गांव व क्षेत्र का विकास करेगी। इस क्षेत्र में निकलने पर बरौर गांव के चंद्रभूषण शुक्ला के घर के बरामदे में महिलाओं के साथ ही युवा व किसान चुनावी चर्चा करने में जुटे थे। पूछने पर चंद्रभूषण बोले कि प्रधानी में सामान्य महिला के लिए सीट से सबय वर्ग के प्रत्याशी चुनाव मे आ रहे हैं। जौन अबै तक हमयै जानत तक न रहाये वहव हाथ जोर के वोट मांगय लागत है, लेकिन हमभैया वोट तौ विकास करने वाले ईमानदार प्रत्याशी का दीहैं। गांव की निर्मला तिवारी बोलीं कि हमय जाति-पाति ते कौनव मतलब नाही है। ऐसै प्रत्याशी का चुनब जो कम से कम गरीबन और असहायन की समस्या होवैं पर कम से कम प्रधान जी बात तो करैं और उन्हें जरूरत पड़े तो मदद करावैं। चुनावी चर्चा के दौरान राज नरायन कमल बोले कि महिला सीट म चुनों तो महिला का जात है लेकिन कार्यभार उनकेर पति या पुत्र देखत हैं। जौन अपने हिसाब से जनता का देखत हैं। हम ऐसी महिला का चुनो चाहत हन जौन खुद अपने हिसाब से विकास कार्य कराबय और लोगन की बात सुनय। बरौर के सोनेलाल त्रिवेदी और अनिल पंडित बोले कि गांव म जौन पानी व बिजली और सफाई की समस्या होये पय समाधान करई ओही का वोट देव चाहिए। जिला पंचायती मा सपा, बसपा व भाजपा के टक्कर लागत हैं। सोच समझी कै ही शिक्षित का वोट दीहैं। यहां से आगे चले तो मीनापुर में एक चाय की दुकान पर दो युवा बैठे थे पूछने पर बोले कि भइया वोट दीहैं का एक ही पैमाना हौ ऊ है विकास कार्य कराबै व शिक्षा औके अच्छी हो। शिक्षितैं प्रत्याशी एक दूसरे में भेद न कीहैं व विकास कार्य करिहैं।

यहां घूमी बाइक

मदनपुर, बरौर की मड़ैया, मीनापुर, गुरुगांव, अनंतापुर गांव।

chat bot
आपका साथी