इलेक्शन बाइक : सबै अच्छे बनकर वोट मांग रहैं, विचार करीके होई फैसला

शत्रुघ्न सिंह सिकंदरा पंचायत चुनाव नामांकन के साथ ही चुनावी चर्चा और तेज हो गई है। सभी के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:23 PM (IST)
इलेक्शन बाइक : सबै अच्छे बनकर वोट मांग रहैं, विचार करीके होई फैसला
इलेक्शन बाइक : सबै अच्छे बनकर वोट मांग रहैं, विचार करीके होई फैसला

शत्रुघ्न सिंह, सिकंदरा : पंचायत चुनाव नामांकन के साथ ही चुनावी चर्चा और तेज हो गई है। सभी के अपने-अपने मत व पसंद के उम्मीदवार और पार्टी है, लेकिन विकास कार्य तेजी से हो, इस पर सभी एक राय है। बुजुर्ग से लेकर युवा व किसान हर कोई अपने क्षेत्र को चमकता देखना चाहता है।

अमरौधा ब्लॉक की शाहजहांपुर जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत की दोनों सीट अनुसूचित महिला के नाम आरक्षित है इस बार यह दोनों जगह पर महिला ही विकास का जिम्मा संभालेगी। क्षेत्र में निकले तो यहां शाहजहांपुर कस्बे में राजू गुप्ता के दरवाजे बरामदे में कुछ लोग बैठकर चुनावी चकल्लस में मशगूल थे। सवाल पूछने पर विवेक द्विवेदी बोले कि जौन घूमत रहाय कोहू का रामराम तक न कीन रहै, उई लपकै पैर छुअत है और वोट देन का कहत है। हम तो भई ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाले का ही वोट दीहैं। उसी समय चाय की चुस्की ले रहे किसान बलवीर पाल बोल पड़े भइया या चुनाव मैं तो सबै प्रत्याशी अच्छे बनकर आवत हैं हम तो सिर्फ ओही का अपन वोट दीहैं जो जीतय कै बाद भी सबका ख्याल राखै लोगन की समस्या सुनै। प्रधान बहुत सरल स्वभाव वाला हो महिला प्रधान बनाई कै बाद मै तो सब उईका घर भर प्रधानी मनमानी करत है। कबहुं साइन करावन तक मा उई दस बार पूछिहै। उसी समय वहां बैठे छुटकऊ तिवारी बोले कि जिला पंचायत हो या प्रधानी महिला जीतै के बाद उनके पति व देवर ही सारे अधिकार चलावत हैं, इखे मारे अब बहुत सोच समझ कै वोट दीहैं वरना पछताई का परी। यहीं से थोड़ा आगे बढ़े तो चौराहे पर रज्जन पाल व राजकुमार कटियार मिल गए। दोनों बोले कि जिला पंचायत की सीट पर भाजपा व सपा के बीच सीधी टक्कर हुइयें। अबकी बार हम लोग धोखा न खइबे और जाति धर्म परिवार से हट कर काम करै पढ़ा लिखा भी होय, ओही का वोट दीहैं। चाहे कौनौ सर के बल होई जाए और न कोउ के लालच में अहीयें। यहां से आगे बढ़े तो सट्टी में दो युवा मारूफ व इरफान मिले और पूछने पर कहा कि जो हमाए सुख दुख में साथ दीहैं व काम आवै तो वोट वहीं दीहैं। यहां घूमी बाइक

मरूआ, सट्टी, डिबैर, डिबैर की मड़ैया, ढिकची व शाहजहांपुर

chat bot
आपका साथी