चूल्हे की चिगारी से आठ घरों की गृहस्थी जली

संवाद सहयोगी रसूलाबाद रसूलाबाद क्षेत्र के दो गांव नैनपुर व रसूलपुर रसूलाबाद में चूल्हे की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:23 PM (IST)
चूल्हे की चिगारी से आठ घरों की गृहस्थी जली
चूल्हे की चिगारी से आठ घरों की गृहस्थी जली

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रसूलाबाद क्षेत्र के दो गांव नैनपुर व रसूलपुर रसूलाबाद में चूल्हे की चिगारी से लगी आग से आठ घरों की गृहस्थी जल गई।

घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर दोनों ही स्थानों पर दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया। आग से एक भैंस व उसका पड़वा झुलस गया। शनिवार दोपहर नैनपुर निवासी प्रेम नारायण कठेरिया की पत्नी कमला देवी खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। आग की चपेट में आकर पप्पू कठेरिया, सतीश कठेरिया व गुलाब की गृहस्थी इससे जल गई। उधर, रसूलपुर रसूलाबाद में प्रेम सिंह के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग ने शिवनाथ, बलराम व रंजीत सिंह के घरों को भी ले लिया। आग से शिवनाथ की झोपड़ी में बंधी भैंस व उसका पड़वा झुलस गया। आग से राशन, कपड़े, बर्तन व बाकी सामान जल गए।एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया है कि दोनों ही स्थानों पर क्षेत्रीय लेखपालों को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मुआवजा दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी