नशे में तेज रफ्तार में चलाई बस, पेड़ से भिड़ने से पांच घायल

संवाद सूत्र शिवली शिवली में एक नशेबाज बस चालक की करतूत से यात्रियों की जान पर बन आई। या

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 08:39 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 08:39 PM (IST)
नशे में तेज रफ्तार में चलाई बस, पेड़ से भिड़ने से पांच घायल
नशे में तेज रफ्तार में चलाई बस, पेड़ से भिड़ने से पांच घायल

संवाद सूत्र, शिवली : शिवली में एक नशेबाज बस चालक की करतूत से यात्रियों की जान पर बन आई। यात्रियों के मना करने के बाद भी चालक ने रफ्तार कम नहीं की और देवीपुर में सड़क किनारे जाकर बस एक पेड़ से टकरा गई। इससे यात्रियों में हाहाकर मच गया और पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

रावतपुर कानपुर से सवारियों को लेकर निजी बस झींझक के लिए निकली थी। बस को शिवली का संजय पांडेय चला रहा था और वह शराब के नशे में था। उसने रास्ते में कई बार अचानक से रफ्तार बढ़ाई, इस पर लोग सहम गए। यात्रियों ने उसे रफ्तार कम करने को भी कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। देवीपुर के पास अचानक से बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। यात्रियों में इससे चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जुटे और सभी को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक संजय के अलावा गुटैया रूरा के शैलेंद्र व उनकी 28 वर्षीय पत्नी नीलम, कारीकलवारी रूरा निवासी मधु व उनकी आठ वर्ष की बेटी शिवानी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया जहां पर चालक को अधिक चोट आई थी। वहीं बस में दुर्घटना के समय करीब 10 लोग सवार थे और जो लोग बच गए वह भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे। शैलेंद्र व नीलम ने बताया कि शराब के नशे में चालक बस चला रहा था, बीच बीच में रफ्तार इतनी बढ़ा रहा था कि लोगों ने टोका भी पर नहीं माना। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।

chat bot
आपका साथी