पत्नी से विवाद के बाद चालक ने दी जान

संवाद सहयोगी सिकंदरा राजपुर थानाक्षेत्र के रमऊ गांव में पत्नी से झगड़ कर निजी कार चालक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 08:06 PM (IST)
पत्नी से विवाद के बाद चालक ने दी जान
पत्नी से विवाद के बाद चालक ने दी जान

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : राजपुर थानाक्षेत्र के रमऊ गांव में पत्नी से झगड़ कर निजी कार चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। चार दिन पूर्व वह गुस्से में घर से निकला था और उसका शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की।

रमऊ गांव निवासी 40 वर्षीय निजी कार चालक रामकेश प्रजापति दिल्ली में काम करते थे। कुछ समय से वह घर पर थे। दो मार्च को शराब के नशे में पत्नी संतोष कुमारी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर गुस्से में घर से निकल गए। स्वजनों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला तो सभी ने सोचा कि दिल्ली चल गए होंगे इसलिए पुलिस के पास भी नहीं गए। सोमवार को गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से फांसी पर उनका शव लटका मिला। एसओ विनोद कुमार व पुलिस पहुंची, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और छानबीन की। शव एक दो दिन पुराना होने की आशंका जताई गई। घटना से पत्नी संतोष कुमारी, बेटी रिचा, नीतू, रानू व अभय का रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी ने बताया कि गुस्से में घर से निकले थे पर पता नहीं था कि ऐसा कर लेंगे। एसओ ने बताया कि स्वजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी