अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में पलटने से चालक घायल

संवाद सहयोगी बिल्हौर ककवन रोड पर रविवार दोपहर टायर पंचर होने के चलते तेज रफ्तार ट्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:15 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में पलटने से चालक घायल
अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में पलटने से चालक घायल

संवाद सहयोगी बिल्हौर: ककवन रोड पर रविवार दोपहर टायर पंचर होने के चलते तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। लोगों ने घायल चालक को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएससी भेजा। रविवार दोपहर ढकवन रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रामस्वरूप कस्बे से ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। ककवन रोड स्थित इंजीनियरिग कॉलेज के पास अचानक टायर पंचर होने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल चालक को बाहर निकाल उपचार के लिए सीएचसी भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल चालक को कानपुर रिफर कर दिया। जानकारी पर सीएचसी पहुंचे स्वजन घायल चालक को अपने साथ ले गए। दूसरी घटना में मकनपुर रोड पर रविवार रात बाइकों की भिड़ंत में सुक्खापुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र राजाराम घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे स्वजन घायल को सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को कानपुर रिफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी