संदलपुर बाजार में जल्द दूर होगा पेयजल संकट

संवाद सहयोगी झींझक संदलपुर बाजार में पिछले 10 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे व्यापारि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:25 PM (IST)
संदलपुर बाजार में जल्द दूर होगा पेयजल संकट
संदलपुर बाजार में जल्द दूर होगा पेयजल संकट

संवाद सहयोगी, झींझक : संदलपुर बाजार में पिछले 10 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे व्यापारियों व क्षेत्रीय निवासियों को जल्द राहत मिलेगी। बाजार में 2.48 लाख रुपये की लागत से पानी टंकी के कार्य को हरी झंडी मिल गई है।

संदलपुर बाजार में व्यापारियों के अलावा क्षेत्रीय व यहां खरीदारी को आने वाले लोगों के लिए केवल एक हैंडपंप ही था, जिससे प्यास बुझाई जाती थी। वह भी अगर खराब हो गया तो समस्या बढ़ जाती थी। बीते 10 वर्ष से यह समस्या लोग झेल रहे थे। व्यापारियों ने पूर्व में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामलखन कटियार से समस्या बताई थी। इस पर क्षेत्र पंचायत से 2.48 लाख रुपये की लागत से पानी टंकी व 10 टोटियों के लगाने के काम की स्वीकृति मिल गई है, जिससे संदलपुर बाजार में पीने के पानी की समस्या खत्म होगी। रविवार को इस खुशी में व्यापारियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का शाल पहना कर स्वागत किया। व्यापारियों शिवकरन, फिरोज अहमद, अनिल गुप्ता, अशोक, राजकुमार ने बताया कि घर से पानी लाते थे, लेकिन वह खत्म हो जाता था। गर्मी में तो यह समस्या अधिक रहती थी। अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। बोरिग का काम शुरू हो गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संदलपुर दिनेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बाजार में पेयजल व्यवस्था के लिए एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनेगी और 10 टोंटियां लगाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी