कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर डीएम ने देखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता कानपुर देहात विधानसभा सामान्य निर्वाचन के साथ ही ईवीएम व वीवीपैट की जानक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:47 PM (IST)
कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर डीएम ने देखी व्यवस्था
कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर डीएम ने देखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : विधानसभा सामान्य निर्वाचन के साथ ही ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही आने वाले मतदाताओं को सही जानकारी देने के लिए निर्देशित किया।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वीवीपैट के संचालन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही एलईडी वैन के साथ ही मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी