खनपना गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा गजनेर थानाक्षेत्र के खनपना गांव में एक शव दफनाने को लेकर जगह को ले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 05:41 PM (IST)
खनपना गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
खनपना गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : गजनेर थानाक्षेत्र के खनपना गांव में एक शव दफनाने को लेकर जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया।

खनपना मनेथू संपर्क मार्ग पर गांव के किनारे एक तरफ जयपाल सिंह का खेत है तो सड़क के दूसरी तरफ शैलेंद्र सिंह का खेत है। शैलेंद्र सिंह के खेत के आगे कुछ हिस्सा गांव समाज है जिसमें जामुन व अन्य पेड़ है। कुछ दिन पहले जयपाल का 15 वर्षीय बेटा पुत्तनी सिंह जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। बुधवार रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शैलेंद्र सिंह के खेत के आगे ग्राम समाज की जमीन पर शव को दफनाने लगे तो शैलेंद्र की सूचना पर पुलिस आ गई। पामा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय ने दूसरे के खेत व मकान के आगे शव दफनाने से मना करने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे पक्ष की जिद व गमगीन माहौल को देखकर शव को दफनाने गया। पामा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार वहां पर आज तक कोई शव नहीं दफनाया गया जबकि कुछ दिन पहले इसी जगह की विवाद को लेकर लेखपाल ने नापजोख की थी। अधिकारियों को बता दिया गया है।

chat bot
आपका साथी