पुष्टाहार का नहीं किया उठान, लोग परेशान

संवाद सहयोगी डेरापुर डेरापुर ब्लाक के बाल पुष्टाहार केंद्र से 129 समूह के सापेक्ष 70 स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:28 PM (IST)
पुष्टाहार का नहीं किया उठान, लोग परेशान
पुष्टाहार का नहीं किया उठान, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, डेरापुर : डेरापुर ब्लाक के बाल पुष्टाहार केंद्र से 129 समूह के सापेक्ष 70 समूहों के अभी तक पुष्टाहार न उठाए जाने से किशोरी, गर्भधात्री व नौनिहालों को समय पर पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। सुपरवाइजर ने मामले से अधिकारी को सूचित किया है।

डेरापुर ब्लाक में बाल पुष्टाहार पोषण के लिए उठान समूह करते हैं। समूह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराते हैं और वितरण किया जाता है। डेरापुर ब्लाक के 70 समूहों ने अब तक केंद्र से खाद्यान्न की उठान नहीं की है। गर्भधात्री, किशोरियों व नौनिहालों को समय से पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। पिछले माह में भी खाद्यान्न जमा था और उठान न हुई वहीं इस माह के चार सितंबर को केंद्र पर खाद्यान्न आ गया था। वहीं वितरण का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण किया जाना था, समय बीतने के बावजूद भी आधे से अधिक समूह लापरवाही बरत रहे हैं। सुपरवाइजर वंदना सिंह ने बताया समूह की लापरवाही के चलते उठान समय पर नहीं हो पा रही है और वितरण कार्य नहीं हो पा रहा है।

chat bot
आपका साथी