भक्तों ने मां ब्रह्माचारिणी का पूजन कर लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता कानपुर देहात नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मंदिरों व घरों में मां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM (IST)
भक्तों ने मां ब्रह्माचारिणी का पूजन कर लिया आशीर्वाद
भक्तों ने मां ब्रह्माचारिणी का पूजन कर लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मंदिरों व घरों में मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी का दर्शन पूजन कर परिवार के लिए सुख शांति की कामना की गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां को प्रसन्न किया। महिलाओं ने मां के भक्तिगीत भी गाए।

शुक्रवार सुबह से ही घरों में स्नान कर लोग मंदिरों को दर्शन के लिए निकल गए। कालिका देवी मंदिर अकबरपुर में महिलाओं व पुरूषों ने पहुंचकर आरती की व फूल माला चढ़ाकर पूजन किया। उधर मूसानगर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता मुक्तेश्वरी मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने मत्था टेका और पूजा की। कई भक्तों ने पहले यहां यमुना में स्नान किया और इसके बाद पूजन किया। धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर स्थित देवी मंदिरों में मां के पूजन अर्चन के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की सुबह से ही आवाजाही शुरू हो गई और देर तक बनी रही। इसी प्रकार से लाला भगत के कौमारी

देवी मंदिर, कहिजरी के मां काली मंदिर , असालतगंज के काली माता मंदिर , उसरी के देवी मंदिर आदि

स्थानों पर भी भक्त मां के पूजन अर्चन में लगे रहे। यहां सही से दर्शन हो इसके लिए मंदिर समिति के लोग व्यवस्था में लगे रहे। लम्हरा के पौराणिक परहुल देवी मंदिर में भी सुबह से लोग दर्शन को पहुंच गए और दोपहर तक लोग जुटे रहे। महिलाओं ने मंदिरों में ढोलक मंजीरा लेकर अचरी व मां के देवी गीत गाए और माहौल को भक्तिमय कर दिया। घरों में भी लोगों ने पूरे विधिविधान से सुबह पूजन किया और दीपक जला आरती उतारी। कुछ लोगों ने व्रत भी रखा और मां की स्तुति की।

chat bot
आपका साथी