अहिरनपुरवा में छह मोरों की मौत से अफरातफरी

संवाद सूत्र रनियां अकबरपुर क्षेत्र के गांव अहिरन पुरवा में छह मोरों की मौत से अफरातफर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:45 PM (IST)
अहिरनपुरवा में छह मोरों की मौत से अफरातफरी
अहिरनपुरवा में छह मोरों की मौत से अफरातफरी

संवाद सूत्र, रनियां : अकबरपुर क्षेत्र के गांव अहिरन पुरवा में छह मोरों की मौत से अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम पहुंची और मृत मोरों को कब्जे में लिया। वन विभाग ने पानी व गर्मी के चलते मौत होने की बात कही है।

सोमवार सुबह रनियां चौकी क्षेत्र के गांव अहिरनपुरवा व श्यामपुर के मध्य से निकले घाटमपुर रजबहा के समीप पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पड़े मिले। वहीं एक तड़प रहा था और यह देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बताया। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय के अलावा वन विभाग की टीम से संजीव मिश्रा, हरिशंकर व सुखबीर पहुंचे। उधर, पशु चिकित्साधिकारी वृंदावन राठौर व पशु मित्र लखन भी मौके पर पहुंचे और मृत पड़े सभी मोरों को देखा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गर्मी के चलते ही मृत्यु हुई है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को भी एक मोर की मृत्यु हो गई थी जिसकी सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा था जिसे ग्रामीणों ने गड्ढे में दफन करा दिया था। इस दौरान वन दारोगा अमित कटियार ने बताया एक मोर तड़पता हुआ मिला था उसको विटामिन के इंजेक्शन और पानी दिया गया जिसके बाद वह मोर स्वस्थ हो गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी और पानी न मिलने के चलते मोरों की मृत्यु हुई है किसी भी मोर पर किसी भी तरह के घाव नहीं थे।

chat bot
आपका साथी