सेंगुर नदी में मिले दोनों किशोर के शव, दोनों परिवार में मातम

संवाद सूत्र मूसानगर क्षेत्र के सरौटा गांव में सेंगुर नदी में डूबे दोनों किशोर के शव शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:47 PM (IST)
सेंगुर नदी में मिले दोनों किशोर के शव, दोनों परिवार में मातम
सेंगुर नदी में मिले दोनों किशोर के शव, दोनों परिवार में मातम

संवाद सूत्र, मूसानगर : क्षेत्र के सरौटा गांव में सेंगुर नदी में डूबे दोनों किशोर के शव शुक्रवार दोपहर को मिल गए। शव देखते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया।

मूसानगर के सरौटा गांव निवासी फौजी उदय सिंह का परिवार पुखरायां शास्त्री नगर में रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा सुमित यादव गुरुवार को पड़ोसी रिटायर्ड फौजी व वर्तमान में बिजली विभाग में कार्यरत राजवीर के 15 वर्षीय पुत्र अर्पित संग गांव सरौटा आया था। उनके साथ उनका वहीं का रहने वाला साथी अनीश भी था। यहां पर सुमित व अर्पित सेंगुर नदी में नहाने उतर गए। इस दौरान वह सेल्फी ले रहे थे, वहीं किनारे खड़ा होकर अनीश मोबाइल में वीडियो बना रहा था। इस दौरान अर्पित व सुमित डूब गए थे। गुरुवार देरशाम तक सफलता न मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुक्रवार सुबह फिर तलाश शुरू कराई। दोपहर एक बजे करीब अर्पित का शव वहां से एक किलोमीटर आगे भरतौली गांव के पास नजर आया। यहां पर मछली मारने पहुंचे ग्रामीणों ने उसे निकाल पुलिस को बताया। वहीं इसके ही कुछ देर बाद सुमित का शव चतुरीपुरवा के पास नदी किनारे मिला। इस पर रोना पीटना मच गया। अर्पित के पिता राजवीर उर्फ राजकिशोर मां रमा देवी, बड़ी बहन मनीषा दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं सुमित के घर वालों का भी बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी मूसानगर दीपक सिंह ने बताया कि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था इसके बाद शव को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी