दशरथ का वियोग देख दर्शक हुए भावविभोर

संवाद सहयोगी झींझक श्रीआदर्श रामलीला कमेटी व्यापारिक मंडल झींझक के तत्वावधान में चल र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:11 PM (IST)
दशरथ का वियोग देख दर्शक हुए भावविभोर
दशरथ का वियोग देख दर्शक हुए भावविभोर

संवाद सहयोगी, झींझक : श्रीआदर्श रामलीला कमेटी व्यापारिक मंडल झींझक के तत्वावधान में चल रही रामलीला में केवट संवाद, दशरथ मरण लीलाओं का मंचन हुआ। वहीं कसोलर में आयोजित रामलीला में ब्लाक प्रमुख ने आरती उतारी।

झींझक की रामलीला में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता को लेकर तमसा नदी पार करने के लिए गंगा घाट पर पहुंचते है। केवट से गंगा को पार कराने का आग्रह करते हैं। पैर धोने के बाद केवट उन्हें नाव में बैठा गंगा पार कराते हैं। उधर मंत्री सुमंत वापस अयोध्या जाकर, राजा दशरथ को सूचना देते हैं। पुत्र वियोग में तड़प रहे राजा दशरथ को समझाते हैं। राजभवन में राजा दशरथ श्रीराम कहते हुए अपने प्राण त्याग देते हैं। दशरथ का वियोग देख देख दर्शक भावुक हो गए। वहीं

संदलपुर ब्लाक के कसोलर गांव में आयोजित रामलीला में भगवान राम, लक्ष्मण सीता की आरती करते समय ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू ने कहा कि भगवान राम ने हमें जीवन के आदर्शों के बारे में सीख दी है उसी पर चल कर हम आगे बढ़ेंगे। कलाकारों ने भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। इस दौरान सोनू दीक्षित, रामू शुक्ला, मनोज शुक्ला, गिरीश अवस्थी, बबुआ शुक्ला, रवि कटियार, सोनू शुक्ला, अक्षय मिश्रा, रामू शुक्ला, गोविद पाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी