पिछले दस वर्ष में मई में सबसे कम रहा तापमान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात मई व जून की चिलचिलाती धूप में सभी परेशानी भरी होती है औ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 09:21 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 09:21 PM (IST)
पिछले दस वर्ष में मई में सबसे कम रहा तापमान
पिछले दस वर्ष में मई में सबसे कम रहा तापमान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : मई व जून की चिलचिलाती धूप में सभी परेशानी भरी होती है और लोगों का घरों से निकलना तक दूभर होता है, लेकिन पिछले 10 वर्षों में मई माह का तापमान वर्ष 2021 में सबसे कम रहा है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों में इस बार मई माह में अधिकतम तापमान 35 तक ही रहा है। वर्ष 2021 में मई माह का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं चक्रवात के प्रभाव से कई बार तापमान में यकायक गिरावट भी हुई है और यह 28.0 तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के करीब तक पहुंचा है जबकि पूर्व के वर्षों में यह 41 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में इस बार मई में मौसम गर्म नहीं हुआ है। वहीं कई बार हुई बारिश से मौसम राहत भरा रहा है। वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि वर्ष 2013 में यह 41.7 तक पहुंचा था। वहीं वर्ष 2013 में न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक 26.3 रहा था। उन्होंने बताया कि मौसम में कई बार चक्रवाती प्रक्रिया बनने के कारण मौसम में तापमान में यकायक गिरावट होती है, इसीलिए इस बार मई में मौसम के साथ ही तापमान में यकायक परिवर्तन देखने को मिले हैं।

पिछले दस वर्षों में अधिकतम तापमान की स्थिति

वर्ष अधिकतम तापमान

2011 40.0

2012 41.6

2013 41.7

2014 39.6

2015 41.3

2016 39.0

2017 39.8

2018 40.1

2019 41.3

2020 38.3

2021 35.8

chat bot
आपका साथी