तेज बारिश से गिर गई फसलें, धान को नुकसान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात तेज बारिश से खेतों में धान बाजरे की फसल गिर गई। वहीं ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:15 PM (IST)
तेज बारिश से गिर गई फसलें, धान को नुकसान
तेज बारिश से गिर गई फसलें, धान को नुकसान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : तेज बारिश से खेतों में धान, बाजरे की फसल गिर गई। वहीं जिन धान की फसलों में बाली आ गई है उनके दाने हल्के होने का खतरा है। वहीं बाजरा, सब्जियों को इससे फायदा है और सिचाई हो गई, लेकिन अधिक पानी भर जाने पर नाली बनाकर पानी निकालना जरूरी होगा, वरना फसल गल सकती है।

दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है और खेतों में पानी भर गया है। झींझक, मंगलपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद, बनीपारा, रूरा, अकबरपुर व मलासा में बाजरा व धान की फसल गिर गई। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार कहते हैं कि अगर बारिश तेज होती रही तो जिन धान में बाली आ गई है उनके दाने हल्के होने या गिरने का डर रहता है। इसके अलावा पानी अधिक भरा रहा तो भी समस्या है इसे किसान नाली बनाकर या किसी बर्तन से चारों कोने से निकाले। वहीं फसल गिरी है लेकिन बारिश बंद न हुई तो इनकी जड़ गलने का डर भी रहेगा। बाकी बाजरा व सब्जी की फसलों को कोई नुकसान नहीं है बल्कि फायदा ही होगा। वहीं गिरी फसल देखकर किसान चितित रहे और भगवान से प्रार्थना करते रहे कि अब बारिश बंद हो जाए।

chat bot
आपका साथी