सत्यापन न होने से 14 सौ किसानों की गेहूं खरीद पर संकट

जागरण संवाददाता कानपुर देहात गेहूं बिक्री के लिए जिले में 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:04 PM (IST)
सत्यापन न होने से 14 सौ किसानों की गेहूं खरीद पर संकट
सत्यापन न होने से 14 सौ किसानों की गेहूं खरीद पर संकट

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : गेहूं बिक्री के लिए जिले में 18 से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। अब गेहूं बिक्री के चार दिन ही शेष रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी 14 सौ से अधिक किसानों को सत्यापन नहीं हो सका है। इससे किसानों को तहसील के साथ ही केंद्र पर चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समयसीमा नजदीक आते ही अब किसानों को बिक्री का संकट भी लग रहा है।

रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं खरीद शुरू होने से पूर्व ही शासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए थे कि केंद्र बिक्री के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बिचौलियों को केंद्र से दूर रखा जाए और समय से किसानों की खरीद हो, लेकिन इसके बाद भी किसानों को बारदाना, टोकन सहित अन्य तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ा। जिले में गेहूं बिक्री के लिए 18896 किसानों ने पंजीयन कराया था, लेकिन उसके सापेक्ष 17494 किसानों का ही सत्यापन किया जा सक। इसमें 907 किसानों का खतौनी में नाम का मिलान न होने से सत्यापन नहीं हो सकी। वहीं करीब तीन सौ किसानों का 100 क्विंटल से अधिक मात्रा होने पर भी सत्यापन लंबित है। वहीं जिन किसानों को सत्यापन हुआ भी उनमें से करीब 20 फीसद किसान अभी भी गेहूं बिक्री के लिए चक्कर काट रहे हैं। गेहूं खरीद की समयसीमा 15 जून होने के कारण अब किसानों के समक्ष बिक्री का संकट आ गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि मात्रा व नाम का सत्यापन तहसील स्तर से होता है। लंबित किसानों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।

तहसीलवार पंजीकृत किसानों की संख्या

तहसील पंजीकृत सत्यापित किसान

रसूलाबाद 3601 - 3294

डेरापुर 3714 - 3525

अकबरपुर 2985 - 2649

भोगनीपुर 3881 - 3627

सिकंदरा 2875 - 2678

मैथा 1840 - 1721

chat bot
आपका साथी