भाजपा सरकार में बढ़ गया अपराध

संवाद सहयोगी भोगनीपुर भाजपा सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। युवाओं को रोजगार नह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:32 PM (IST)
भाजपा सरकार में बढ़ गया अपराध
भाजपा सरकार में बढ़ गया अपराध

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : भाजपा सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और सपा की सरकार बनेगी। यह बात पुखरायां कस्बे में रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने कही।

लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपाइयों ने लखीमपुर खीरी जिले में महिला प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ बदसलूकी की गई। प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट व दुष्कर्म की घटनाओं हो रही है। भाजपा सरकार अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। डीएपी खाद के दाम बढ़ा दिए गए है,जिससे साफ साबित होता है कि भाजपा सरकार किसानों को परेशान कर रही। आगामी चुनाव में किसान भाजपा सरकार को सबक सिखा देंगे।उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी के नियंत्रण में सरकार पूरी तरह फेल रही। आक्सीजन व जरूरी दवाओं के अभाव में हजारों लोगों की असमय मौत हो गई। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए आक्सीजन की कमी से हुई मौतों का जिम्मा लेने में आनाकानी कर रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा के प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह मनु, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर दिवाकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव बबलू,हिमांशू यादव, ओमनाथ विद, प्रमोद यादव व अमरेन्द्र यादव रहे।

chat bot
आपका साथी