फौज में नहीं हो सका भर्ती तो दे दी जान

संवाद सहयोगी रसूलाबाद सूरजपुर गांव में सेना भर्ती का सपना टूटने पर एक युवक ने फांसी लगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:34 PM (IST)
फौज में नहीं हो सका भर्ती तो दे दी जान
फौज में नहीं हो सका भर्ती तो दे दी जान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : सूरजपुर गांव में सेना भर्ती का सपना टूटने पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने दौड़ तो पास कर ली थी लेकिन मेडिकल में उत्तीर्ण न होने पर उसे वापस कर दिया गया था। इससे वह तनाव में चल रहा था।

सूरजपुर निवासी जगत सिंह का 22 वर्षीय पुत्र आलोक यादव सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

कुछ दिन पहले वह भर्ती के लिए गया और दौड़ में पास हो गया लेकिन मेडिकल टेस्ट में शारीरिक रूप से सही न होने पर उसे वापस कर दिया गया था। इससे वह कुछ दिनों से तनाव में रहता था। बुधवार को घर में लोगों से उसके लिए खाना बनाने की बात कह कर वो कहीं निकल गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश की तो वह कच्चे बने पशुबाड़े की धन्नी में रस्सी से बने फांसी के फंदे में लटकता मिला। इससे उसके पिता जगतसिंह, बाबा सियाराम, दादी और भाई छोटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस पहुंची और पूछताछ की। वहीं ग्रामीण भी उसके ऐसा कदम उठाने से दुखी रहे। रसूलाबाद थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि फौज में भर्ती न होने पर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है।

chat bot
आपका साथी