कोरोना : वैक्सीन की कमी के चलते महज चार बूथों पर चला अभियान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात कोरोना संक्रमण से जिले के लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:44 PM (IST)
कोरोना : वैक्सीन की कमी के चलते महज चार बूथों पर चला अभियान
कोरोना : वैक्सीन की कमी के चलते महज चार बूथों पर चला अभियान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : कोरोना संक्रमण से जिले के लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को महज चार बूथों पर ही वैक्सीन लगाई गई। चार बूथों पर 193 को पहली व 19 को दूसरी डोज लगाई गई। बढ़ते संक्रमण के चलते अभियान के दौरान खास सावधानी बरती गई। नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से अभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हो भी नहीं पाए थे और दूसरे स्तर के पहले से अधिक खतरनाक कोरोना वायरस का आक्रमण हो चुका है। इसके चलते दिन ब दिन पॉजिटिव की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। अभी तक चले वैक्सीनेशन अभियान में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वैक्सीन लगवाई। शनिवार जिला अस्पताल में दो, सीएचसी अकबरपुर में एक व सीएचसी मैथा में एक बूथ पर वैक्सीनेटरों की टीम ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में वैक्सीनेटर मोनिका व एकता तिवारी ने 36 को पहली व चार को दूसरी डोज सहित कुल 40 को वैक्सीन लगाई। नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार जतारया ने बताया कि अभियान के तहत 193 को पहली व 19 लोगों को चार बूथों के माध्यम से कुल 212 को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की कमी के चलते कम बूथों वैक्सीनेशन किया गया है। जिले को शीघ्र उपलब्ध होने वाली है उपलब्धता के आधार पर बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी