सेंगुर व यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पिछले दिनों हुई बारिश के कारण यमुना सेंगुर व रिद नद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:09 PM (IST)
सेंगुर व यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर
सेंगुर व यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पिछले दिनों हुई बारिश के कारण यमुना, सेंगुर व रिद नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यमुना में पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर 102 मीटर पहुंच गया, जिसे देखते हुए मंगलवार को एसडीएम सिकंदरा ने बैजामऊ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

बारिश के बाद जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिले के रूरा, रनियां, रायपुर, शिवली, झींझक, रसूलाबाद सहित अन्य कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों का गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं आवागमन में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही लोग नाव से आवागमन को मजबूर हुए हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के कारण यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के कारण ही सेंगुर नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इससे मुगल रोड, चपरघटा से ग्राम आढ़न पथार को गई सड़क जलमग्न होने से आवागमन बाधित हो गया है। नाव के माध्यम से गांव के लोग आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। एसडीएम आरसी यादव ने सिकंदरा क्षेत्र के बैजामऊ घाट का निरीक्षण कर वहां के हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए बैजामऊ, पिचौरा, अमराहट के साथ ही तीन बाढ़ चौकियां खोली गई है। इसके साथ ही 18 नावों की व्यवस्था की गई है। वहीं मूसानगर क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से दो नाव की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी