पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों का कांग्रेसियों ने किया विरोध

संवाद सहयोगी भोगनीपुर पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही सिलिडर के बढ़ते दामों के विरोध में क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM (IST)
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों का कांग्रेसियों ने किया विरोध
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों का कांग्रेसियों ने किया विरोध

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही सिलिडर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार की नीतियों का विरोध किया। इसके साथ ही उसे आमजन को शोषण करने वाला बताया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश कटियार के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल के साथ ही सिलिडर के दामों हो रही बढ़ोतरी पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। मौजूदा सरकार ने आमजन का शोषण किया है। मध्यम वर्गीय परिवारों का गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी सरकार झूठे दावे पेश कर लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही है। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपाली भार्गव को दिया। इस दौरान पीसीसी के पूर्व सदस्य शमीम कुरैशी, जावेद मंसूरी, नदीम उर्फ शालू खान, गुलफाम, अमीर अली, राजकुमार सविता, हस्नैन रजा, मनोज वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी