रसोई गैस के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाली बजा किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी रसूलाबाद रसोई गैस डीजल पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 08:20 PM (IST)
रसोई गैस के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाली बजा किया प्रदर्शन
रसोई गैस के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाली बजा किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही थाली बजाते हुए सरकार की नीतियों को किसान, आमजन विरोधी बताया।

कांग्रेस व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद बाबू द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कस्बे में सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की कारण आमजन परेशान है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से झूठे दावे किए जा रहे हैं। महंगाई के कारण लोगों को परिवार का पालन पोषण करने में समस्या आ रही है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान लोगों की स्थितियां बदतर हो गई हैं, लेकिन इसके बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाली बजाते हुए प्रर्दशन किया। इस दौरान तीरन सिंह नायर, आशुतोष, पातीराम दिवाकर, सरताज अशरफ, रिकू शुक्ला, राम नारायण उर्फ पप्पू सिंह, भगवानदीन संखवार, राजा सिंह, विक्की मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी