कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का किया गठन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने संचालन समिति

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:33 PM (IST)
कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का किया गठन
कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का किया गठन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने संचालन समिति का गठन किया है। 24 सदस्यीय समिति में सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने बताया कि 24 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक कैंट सुहैल अंसारी, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी, प्रदेश सचिव अंबरीश सिंह गौर, शमीम कुरैशी, पीसीसी सदस्य बलराम सिंह चौहान, पीसीसी सदस्य दिलीप सिंह मुन्ना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विमल शुक्ला, मनोज वर्मा, महावीर यादव, आदर्श कटियार, अशरफ कुरैशी सहित अन्य लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा ने बदले दो प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुरुवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दो सीटों पर पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशियों को बदला है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर परजनी से किरण पाल को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पूर्व में कुसमा देवी प्रत्याशी थीं। वहीं कुढ़वा से अखिलेश सोनकर के स्थान पर रसना देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी