पश्चिमी विक्षोभ से दो दिनों बाद फिर बढ़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता कानपुर देहात आगामी दो दिनों के बाद फिर से ठंडक बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:40 PM (IST)
पश्चिमी विक्षोभ से दो दिनों बाद फिर बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ से दो दिनों बाद फिर बढ़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आगामी दो दिनों के बाद फिर से ठंडक बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चलने वाली पछुआ हवा से न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना सीएसए के मौसम विभाग ने जताई है।

20-24 नवंबर के मध्य न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई है जबकि 24 नवंबर को 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचे न्यूनतम तापमान ने पिछले 30 वर्षों के रिकार्ड को तोड़ दिया। इससे लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा है। हालांकि गत दो दिनों में तापमान जरूर सामान्य रहा है और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं अब फिर से सर्दी बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर आगामी दो दिनों बाद फिर से शीतलहरी की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिनकी गति तीन से पांच किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इससे सर्दी बढ़ेगी क्योंकि मौजूदा समय में हवा की गति एक-दो किमी प्रति घंटे के करीब है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। दलीप नगर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार बताते हैं कि गत दिनों हुई बारिश से मटर, धान व सब्जी फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं की बुआई भी प्रभावित हुई है इसलिए मौसम को देखकर ही किसान आगे की रणनीति तय करें। साथ ही आलू सहित अन्य फसलों में अभी पानी न दें।

chat bot
आपका साथी