'बिना भेदभाव भाजपा ने किया विकास'

संवाद सहयोगी सिकंदरा किसानों को सम्मान निधि दिए जाने के साथ ही भाजपा ने कृषि क्षेत्र में बह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:44 PM (IST)
'बिना भेदभाव भाजपा ने किया विकास'
'बिना भेदभाव भाजपा ने किया विकास'

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : किसानों को सम्मान निधि दिए जाने के साथ ही भाजपा ने कृषि क्षेत्र में बहुत काम किया। हमारी सरकार ने किसी में भेदभाव नहीं किया और जमकर विकास काम कराए। यह बातें भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री संतबिलास शिवहरे ने कही।

गुरुवार को राजपुर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है जो सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास के साथ ही देश की एकता और अखंडता की मजबूती के लिए समर्पण भावना से काम करता है। गरीब परिवार की महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा निश्शुल्क दिला कर उनका सम्मान बढ़ाया गया है साथ ही किसानों के साथ बिना किसी भेदभाव के उनके खातों में सम्मान निधि पहुंचाने के साथ सम्मान दिलाया गया है। राज्यमंत्री अजीत पाल ने कहा कि भाजपा के समय जितने तेजी से विकास कार्यों को गति दी गई है, इतना कभी किसी सरकार में नहीं देखने को मिला है। हमें आगे भी तेजी से विकास कार्य करना है। जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान ने कहा कि आज जनता सड़कों पर होने वाली अराजकता, गुंडा, भूमाफिया के अपराधों से निजात महसूस कर रही है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह चौहान व राकेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मदन पांडेय, रामशरण कटियार, नरेंद्र द्विवेदी, रामचंद्र बाजपेयी, दिनेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, राहुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष क्रांतिवीर सिंह, देवेंद्र राजपूत, बाबू बिश्नोई व डाक्टर फूलचंद्र कठेरिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी