रनियां में चोक नालियां व गंदगी का अंबार

संवाद सूत्र रनियां सफाई अभियान चल रहा है लेकिन रनियां कस्बे में गंदगी का अंबार है। नालि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:09 PM (IST)
रनियां में चोक नालियां व गंदगी का अंबार
रनियां में चोक नालियां व गंदगी का अंबार

संवाद सूत्र, रनियां : सफाई अभियान चल रहा है लेकिन रनियां कस्बे में गंदगी का अंबार है। नालियों में सिल्ट जमा है साथ ही कूड़ा बजबजा रहा है। ऐसे में लोग परेशान है कि आखिर सफाई कब होगी।

बीते वर्ष रनियां को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा। कहने को तो यहां पर 82 सफाई कर्मचारी तैनात हैं लेकिन सफाई नजर नहीं आ रही है। कस्बे में जहां नगर पंचायत का बोर्ड लगा है उसी के नीचे गंदगी का ढेर लगा है। नालियां चोक होने से पानी निकासी नहीं हो पा रही है और बारिश होने से जलभराव का खतरा है। कस्बा वासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद काम में वह तेजी नहीं दिख रही है जो उम्मीद थी। सफाई कार्य सही ढंग से होना चाहिए। पंचायत लिपिक आलोक रंजन ने बताया कि साफ सफाई का कार्य चल रहा है। कूड़े के ढेर को हटवाकर नालियों को भी साफ कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी