एएसपी आवास के पास नहर में मिला चित्रा इंडिका कछुआ

जागरण संवाददाता कानपुर देहात माती छोटी नहर से बहकर एएसपी आवास के पास चित्रा इंडिका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:05 PM (IST)
एएसपी आवास के पास नहर में मिला चित्रा इंडिका कछुआ
एएसपी आवास के पास नहर में मिला चित्रा इंडिका कछुआ

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : माती छोटी नहर से बहकर एएसपी आवास के पास चित्रा इंडिका कछुआ (इंडियन साफ्टशेल टर्टल) आ गया। लोगों ने पकड़ा और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद उसे यमुना में छुड़वा दिया गया।

वन अधिकारी एके द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात माती नहर में बहता हुआ 40 किलो वजनी कछुआ आ गया। वह निकलकर बाहर सड़क पर पहुंच गया। एएसपी घनश्याम चौरसिया व सीओ अरुण कुमार ने पुलिस कर्मियों की मदद से उसे सुरक्षित सड़क के किनारे कराया, जिससे किसी वाहन की चपेट में न आए। वन कर्मियों ने कछुए को सुरक्षित यमुना नदी में ले जाकर छुड़वाया। वन अधिकारी ने बताया कि दुर्लभ एवं विलुप्तप्राय कछुआ है जो काफी बड़ा होता है और उसका वजन करीब 40 किलो था।

chat bot
आपका साथी