बच्चों ने केक काटकर मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

संवाद सहयोगी भोगनीपुर मलासा के बाल शक्ति हायर सेकेंड्री स्कूल बरगवां में रविवार को बाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 06:29 PM (IST)
बच्चों ने केक काटकर मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
बच्चों ने केक काटकर मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : मलासा के बाल शक्ति हायर सेकेंड्री स्कूल बरगवां में रविवार को बाल दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में बच्चों ने केक काटकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत अधिक स्नेह रखते थे, इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संरक्षक चंद्रिका प्रसाद, प्रधानाचार्य सुचेता सिंह, शिक्षक सौम्या सिंह, पूजा, प्रतिमा,पूनम देवी, कपिल सविता, हरमोहन सिंह, अंकिता, नेहा, रवीश सचान, धर्मेन्द्र सिंह, लवी,पूर्वी पांडेय, सानिया शेख, नव्या कश्यप आदि मौजूद रहे। एशियन पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर पुखरायां में भी बाल दिवस के अवसर पर बाल महोत्सव मेला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण की विषय वस्तु पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप ए में छात्राएं श्रद्धा, शिवांगी, उन्नति, कैरवी, अभि, ग्रुप बी में अवनि, वर्षा, अलीमा, एकता व ग्रुप सी में रिया, शैली, रूपाली, नमन, शिवम,अथर्व का ग्रुप अव्वल रहा। विद्यालय में आयोजित बाल महोत्सव का उद्घाटन समाजसेविका मालती सचान ने किया। इस दौरान प्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव व शिक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी