मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को बताए अधिकार

संवाद सहयोगी सिकंदरा समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता के साथ ही वोट देने का अधिकार संविधा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:35 PM (IST)
मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को बताए अधिकार
मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को बताए अधिकार

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता के साथ ही वोट देने का अधिकार संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर ने दिया है। यह बात बसपा कानपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी व पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

कस्बे के संदलपुर मार्ग स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी व एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में फैली सामंतवादी व्यवस्था को खत्म करने के साथ ही हर निचले व्यक्ति को उनके अधिकार दिलाने का कार्य बाबा साहब ने किया था। इसे हम लोग कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि देश के लिए जातिवाद धर्म संप्रदायवाद सामंतवादी नीतियां जनता के बीच नहीं होती हैं बल्कि राजनैतिक पार्टियों के लोग ही करने वाले होते हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस भाजपा दलों को सामंतवादी, मनुवादी, जातिवादी व्यवस्थाओं का जिम्मेदार बताया। इससे पूर्व उन्होंने विधानसभा के आगामी होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की ओर से सिकंदरा विधानसभा के लिए चुने गए प्रत्याशी लाल जी शुक्ला के नाम की घोषणा करते चुनावी आगाज किया। लखनऊ कानपुर और बुंदेलखंड के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक 39 वर्षों का शासन कांग्रेस पार्टी का रहा है। इस दौरान ही सबसे अधिक दंगे हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सपा में भी कोई अंतर नहीं है इनके नीतियों को जनता पूरी तरह जान चुकी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद कुरील, रामजी शुक्ला, सेक्टर प्रभारी विवेक कुरील ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र संखवार, कुलदीप संखवार, रमेश सिंह चौहान, कोऑर्डिनेटर विधानसभा अध्यक्ष ऋषि गौतम, प्रवेंद्र संखवार, लालजी दोहरे मौजूद रहे।

जुलूस लेकर पहुंचे सिकंदरा के प्रत्याशी

पार्टी की ओर से सिकंदरा विधानसभा के प्रत्याशी बनाए गए लालजी शुक्ला सम्मेलन में जुलूस लेकर पहुंचे। उनके साथ औरैया, खोजाफूल, महटौली, झींझक, डेरापुर, रसधान समेत आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल विधान सभा ही नहीं बल्कि जिले के सभी नागरिकों के हित के लिए वह कार्य करेंगे। इसके साथ ही जात पात के बंधन को तोड़ विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी