मुख्यमंत्री ने शालिनी के काम को सराहा

जागरण संवाददाता कानपुर देहात राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आयोजित वर्चुअल माध्यम से काय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:58 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:58 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने शालिनी के काम को सराहा
मुख्यमंत्री ने शालिनी के काम को सराहा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आयोजित वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की हौसलाअफजाई की। जिले में सामुदायिक शौचालय का संचालन कर रहीं शालिनी से बात कर उनके काम का तरीका जाना और तारीफ की।

मुख्यमंत्री के भाषण को एनआइसी कलेक्ट्रेट में डीएम जेपी सिंह, सीडीओ सौम्या पांडेय, उपायुक्त हरिश्चंद्र समेत समूह की महिलाओं ने सुना। परौंख के भीम बाबा स्वयं सहायता समूह की सदस्य शालिनी से सामुदायिक शौचालय के रखरखाव कार्य के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा। शालिनी ने बताया कि शौचालय का रखरखाव कार्य बहुत अच्छे से ईमानदारी से किया जा रहा है जिसे वह भोर में पांच बजे खोलती हैं और देरशाम सात बजे बंद करतीं हैं। सामुदायिक शौचालय में गांव के बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चे सभी आते हैं। उन्होंने बताया सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के लिए उन्हें छह हजार मानदेय एवं समूह को तीन हजार सामान एवं मेंटीनेंस के लिए दिए जाते हैं। शालिनी ने बताया कि वह इस कार्य से होने वाली आमदनी से अपने पति को भी आगे पढ़ा रहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी जैसी महिलाओं के कारण ही समाज आगे बढ़ रहा है। समूह को अच्छे से आप लोग चलाएं। शालिनी ने बताया कि मुख्यमंत्री से बात कर वह बहुत गर्व महसूस कर रहीं।

सांप के डसने से किसान और बुजुर्ग की मौत

कानपुर देहात : जिले के सट्टी व गजनेर में सांप के डसने से एक किसान और बुजुर्ग की मौत हो गई।

सट्टी के दिबैर की मड़ैया गांव के 45 वर्षीय किसान वंशीधर गुरुवार रात छत पर सोए थे। उसी समय सांप ने उनके पैर में डस लिया। स्वजन झाड़फूंक कराके घर ले आए थे जहां शुक्रवार को हालत खराब होने पर पुखरायां सीएचसी लेकर गए लेकिन मौत हो गई। पत्नी राधा, बेटी अनामिका व बेटे अभिषेक का रोकर बुरा हाल हो गया। उधर गजनेर थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी 60 वर्षीय गजराज सिंह खेत की ओर गए थे जहां सांप ने पैर में डस लिया। भाई अतिराज व छोटे सिंह झाड़फूंक कराकर घर ले आए जहां रात भर दवा पिलाई। शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी