चौपाल लगा 501 लोगों को वितरित किए वरासत प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता कानपुर देहात वरासत अभियान को लेकर शनिवार को तिस्ती ग्राम पंचायत में चौ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:22 PM (IST)
चौपाल लगा 501 लोगों को वितरित किए वरासत प्रमाण पत्र
चौपाल लगा 501 लोगों को वितरित किए वरासत प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : वरासत अभियान को लेकर शनिवार को तिस्ती ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई गई। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी ने कार्यक्रम में 501 लोगों को वरासत प्रमाण पत्र सौंपे साथ ही सर्दी से बचाव को लेकर 650 लोगों को कंबल का वितरण किया गया।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शनिवार को तिस्ती ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई गई। डीएम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खेड़ा कुर्सी के पूर्व प्रधान कमल नारायण मिश्र व बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास केवल सड़क बनाने या अन्य भवनों के बन जाने को ही नहीं कहते हैं। इन सबके पहले शरीर का विकास आवश्यक है। इसके लिए हमारे रोज के खानपान की चीजों में पोषक तत्वों से भरपूर अनेक वस्तुएं मौजूद है। खानपान में हरी सब्जी के साथ ही अन्य पोषक तत्वों को शामिल करें। उन्होंने आयुर्वेद पद्धति की खुलकर सराहना की। आयुर्वेद विभाग की ओर से लगवाए गए स्टाल के संचालक डॉ. बृजेश आर्य को मंच पर बुलाकर सराहना की। वरासत के लगभग 1100 मामलों में उनके उत्तराधिकारियों को खतौनी देने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। वरासत दर्ज करवा कर खतौनी देने के इस कार्यक्रम के दौरान 15 वर्ष पूर्व अपने पिता के मरने के बाद खतौनी पाए तिस्ती निवासी करुणा शंकर की आंखें छलछला आई। इस दौरान 501 लोगों को वरासत प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। खतौनी पाने वाले किसानों को एक-एक कंबल का वितरण भी किया। इसके साथ ही 60 किसानों को आवास योजना के तहत मिले प्रमाण पत्र व कंबल, 18 लोगों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीएम व एसपी ने पीपल का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्र, जसवीर सिंह, मोनू शाक्य, अनूप पांडेय, मंच संचालक कमलेश कुमार चतुर्वेदी, लालाराम, ग्राम प्रधान अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी