दिनभर छाई रही बदली, 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता कानपुर देहात चक्रवाती तूफान के कारण सोमवार को मौसम में अचानक परिवर्त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:41 PM (IST)
दिनभर छाई रही बदली, 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश
दिनभर छाई रही बदली, 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : चक्रवाती तूफान के कारण सोमवार को मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। इससे तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के बाद शाम को तेज हवा चली। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में जनपद में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

मई में तापमान में भी बढ़ोतरी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से आमजन का जीवन प्रभावित था। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा था। वही चक्रवर्ती तूफान के प्रभाव से मौसम में यकायक परिवर्तन हुए हैं सोमवार को करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34.8 पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वही हवाओं की गति सामान्य से अधिक 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे रही। दिनभर बदली छाई रहने व बीच बीच में बूंदाबांदी होने से लोगों को काफी राहत रही और मौसम का आनंद लिया। शाम होते होते तेज हवा चलने लगी और गर्मी से निजात मिली। कई बार घने बादल आए पर बारिश नहीं हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान ताऊ ते के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। चक्रवाती तूफान के कारण मंगलवार वह बुधवार को कानपुर, कानपुर देहात समेत आसपास के जिलों में बारिश जमकर होगी।

chat bot
आपका साथी