चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से 48 घंटे में बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता कानपुर देहात बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण ट्रफ लाइन के स्थान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 05:50 PM (IST)
चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से 48 घंटे में बारिश की संभावना
चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से 48 घंटे में बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण ट्रफ लाइन के स्थान में परिवर्तन नहीं हो रहा है। इससे मानसूनी गतिविधियां भी निष्क्रिय हैं। चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से आगामी 48 घंटे में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी उमस से राहत मिल सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले एक पखवारे से मानसूनी गतिविधियां निष्क्रिय हो गई हैं। इससे बारिश नहीं हो रही है और लोगों को गर्मी उमस का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने के कारण किसानों की धान, मक्का, सब्जी सहित अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं जबकि आग उगलते सूर्य से आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग की ओर से जल्द ही मानसूनी गतिविधियों में परिवर्तन की संभावना जताई गई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित रहने से ट्रफ लाइन के स्थान में परिवर्तन नहीं हो रहा है, लेकिन जल्द ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र विकसित होगा। इससे मानसूनी प्रणालियां सक्रिय होगी और आगामी 48 घंटे में गंगा के मैदानी भाग कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, उन्नाव सहित आसपास के जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी उमस से राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी