एक नजर के लिए तीन खबरें

लाही की फसल नष्ट करने पर मुकदमा रूरा तिगाई गांव के राहुल दुबे ने पुलिस को बताया कि प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:24 PM (IST)
एक नजर के लिए तीन खबरें
एक नजर के लिए तीन खबरें

लाही की फसल नष्ट करने पर मुकदमा

रूरा : तिगाई गांव के राहुल दुबे ने पुलिस को बताया कि परिवार के पास एक बीघा खेत है और उसमें लाही की फसल बोई है। आरोप है कि 9 अक्टूबर को गांव के रामप्रकाश ने अपने साथी नटपुरवा निवासी नन्हे गौतम व पुत्तीपुरवा निवासी शोभित यादव के साथ उसकी फसल को नष्ट कर दिया है। एसओ विद्या सागर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। संसू खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन

रसूलाबाद : बिरुहुन जिला पंचायत सदस्य कल्पना यादव ने ग्राम पंचायत बरिगौं में 600 मीटर के खड़ंजा दयाराम दोहरे के दरवाजे से बाघपुर संपर्क मार्ग तक का उदघाटन किया। जिला पंचायत सदस्य पति निर्देश यादव ने ग्रामीणों से कहा कि विकास कार्य के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सोहम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमाकांत दोहरे, सुरेश यादव, दिग्विजय यादव व पंकज यादव मौजूद रहे। संस किसान के घर में फेंका मवेशी का कंकाल

रसूलाबाद : चित्ता निवादा गांव में किसान आदेश कुमार के घर में पड़ोसी जगत नारायण ने मवेशी का कंकाल फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। एसआई हाशिक खान ने बताया कि जांच करने वह गए थे मामला सही पाया गया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संस

chat bot
आपका साथी