पीड़िता की तहरीर पर 22 दिन बाद मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी झींझक मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:39 PM (IST)
पीड़िता की तहरीर पर 22 दिन बाद मुकदमा दर्ज
पीड़िता की तहरीर पर 22 दिन बाद मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में आई महिला से युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी। पीड़िता की तहरीर पर 22 दिन बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह चचेरी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। 11 जुलाई 2021 को घर एक युवक आया, जिसने बताया कि वह ननिहाल बंदीपुरवा थाना सहायल औरैया का रहने वाला है। रात में खाना खाने के दौरान उसने नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद पिता व भाई दूसरे कमरे में सो गए जबकि वह बरामदे में ही बेहोशी की हालत में सो गई। महिला ने आरोप लगाया कि बेहोशी के दौरान सहायल औरैया निवासी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध किया तो आरोपित दीवार फांदकर भाग गया। महिला की ओर से पुलिस को शिकायत की गई थी, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने बंदीपुरवा सहायल औरैया निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी