नगर पंचायत की जमीन से हटाया कब्जा

संवाद सहयोगी रसूलाबाद नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वाले लोगों के खि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 05:32 PM (IST)
नगर पंचायत की जमीन से हटाया कब्जा
नगर पंचायत की जमीन से हटाया कब्जा

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस व लेखपाल संग अवैध निर्माण को गिरा दिया। पुलिस होने से कोई विरोध या हंगामा नहीं कर सका।

नगर पंचायत के अमित बाबू ने बताया कि विकास नगर में नगर पंचायत की गाटा संख्या 3359 पर लोगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया था। मंगलवार को वह कर्मचारियों राजेश यादव, दारोगा हाशिक खान व लेखपाल शिवाकांत के साथ पहुंचे। यहां पर गणेश, पंचम समेत अन्य का कब्जा मिला जिन्होंने निर्माण करा रखा था। इनके निर्माण को गिराकर भूमि पर कब्जा कर चिह्नांकन किया गया। कब्जा करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में फिर से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी