पराली जलाए जाने पर नहीं लग पा रही रोक
जागरण संवाददाता कानपुर देहात एनजीटी के पराली जलाने पर रोक व प्रशासन की सख्ती के बाद
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : एनजीटी के पराली जलाने पर रोक व प्रशासन की सख्ती के बाद भी रोकथाम नहीं हो पा रही है। डेरापुर क्षेत्र में गुरुवार को किसान धड़ल्ले से सरेआम खेतों में फसलों की पराली जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करते रहे।
जिला प्रशासन ने राजस्व, नगर पंचायत, कृषि विभाग को सक्रिय किया है, इसके बावजूद भी कोई असर नहीं दिख रहा। भारी भरकम टीमों को भी इस काम में लगाया गया और सेटेलाइट सभी निगरानी हो रही लेकिन लोग मान नहीं रहे। गुरुवार को डेरापुर के पुरवा गांव में किसान खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे थे। इस मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध अभी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न किये जाने से पराली जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है और वह क्षेत्र में निगरानी नहीं कर रहे। वहीं इससे पहले भोगनीपुर, अकबरपुर, मलासा क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बुधवार को ही डेरापुर में धड़ल्ले से पराली जलाकर वातावरण को दूषित किया गया था।