सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए चलाया अभियान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सोमवार को याताया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:22 PM (IST)
सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए चलाया अभियान
सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस की ओर से जिले में अभियान चला वाहनों की चेकिग की गई। वहीं नियमों की अनदेखी करने पर वाहनों चालान काटा गया।

अकबरपुर कस्बे में यातायात प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वालों के चालान काटे गए। इसके साथ चौराहे के आसपास बेतरतीब खड़े आटो चालकों को कर्रवाई की चेतावनी देकर हटाया। वहीं अभिलेख पूरे न होने पर उनका चालान काटा गया। इसके साथ ही वाहन सवारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में अधिकांश मामले नियमों की अनदेखी करने से होते है। इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।

chat bot
आपका साथी