गरीबी को मिटाने का काम कर रही भाजपा : भानुप्रताप सिंह वर्मा

संवाद सहयोगी झींझक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चल कर भाजपा गरीबी मिटाने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:03 PM (IST)
गरीबी को मिटाने का काम कर रही भाजपा : भानुप्रताप सिंह वर्मा
गरीबी को मिटाने का काम कर रही भाजपा : भानुप्रताप सिंह वर्मा

संस,झींझक (कानपुर देहात) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चल कर भाजपा गरीबी मिटाने का काम कर रही है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए बने हैं और पार्टी देश के लिए बनी है। हमें देशसेवा करनी है और लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। यह बातें सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कंचौसी में कही।

सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मां स्व. कनकरानी की पांचवीं पुण्यतिथि पर दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी में आयोजित प्रतिभा सम्मान निसहाय सहायता एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश का खजाना खाली कर दिया था तब देश में भाजपा सरकार बनी। विषम हालात में देश को तरक्की की तरफ ले जाया गया। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीबों को पक्के मकान, महिलाओं को गैस सिलेंडर व अन्य योजनाओं के तहत गरीबों की मदद की है। सूबे के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने कहा कि किसान इस सरकार में खुश है भले कुछ लोग उनको बरगला रहे। सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने कहा कि जो इतिहास से सीख लेता है वही स्वर्णिम भविष्य बना सकता है। शिक्षा तो स्कूल कालेजों में मिलती है लेकिन संस्कार घर परिवार से मिलते हैं । श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन किया तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय भी उनके साथ हो गए। उनकी विचारधारा थी कि गांव के विकास के लिए सबसे अंतिम व्यक्ति का विकास होना जरूरी है इस पर ही भाजपा काम कर रही। इसके बाद परास्नातक में प्रथम स्थान पाने वाले अनमोल सौरभ ,द्वितीय स्थान पाने वाली कंचन मिश्रा व तृतीय स्थान पाने वाले गौरव शुक्ला सहित 50 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं 300 गरीबों व वृद्धजन को कपड़े दिए गए। सांसद भोले ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह जनपद के लिए विकास कार्य करेंगे। इस दौरान एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण स्वप्निल वरुण, ब्लाक प्रमुख साहर ऋषि सिंह, विकास सिंह भोले, चेयरमैन शिवली अवधेश शुक्ला ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, देवेश कोरी बब्बन शर्मा,राहुल देव अग्निहोत्री, सोनू तिवारी व अनमोल गुप्ता रहे।

भाजपा की कथनी करनी में अंतर नहीं

संवाद सूत्र, शिवली : भाजपा की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के विकास के हित में काम कर रही। प्रत्येक गरीब व असहाय लोगों को वर्ष 2022 तक उसे उसकी अपनी छत उपलब्ध करवा दी जाएगी। यह बात शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने नगर पंचायत शिवली में अपने स्वागत समारोह के दौरान कही। यहां चेयरमैन अवधेश कुमार शुक्ला ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार को देख विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। भाजपा की विकास परियोजनाओं के चलते दिन ब दिन भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है जिससे सभी दलों के लोग बौखला गए हैं। विकास सिह, श्याम सिंह सिसौदिया, अमरेश यादव, शालू बाजपेई, पुनीत अवस्थी, चारू अवस्थी, अनिल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी