वैक्सीनेशन अभियान संग साधु-महात्माओं का पूजन करेंगे भाजपाई

जागरण संवाददाता कानपुर देहात भाजपा जिले में वैक्सीनेशन अभियान राशन वितरण संग गुरु पूणि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:52 PM (IST)
वैक्सीनेशन अभियान संग साधु-महात्माओं का पूजन करेंगे भाजपाई
वैक्सीनेशन अभियान संग साधु-महात्माओं का पूजन करेंगे भाजपाई

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : भाजपा जिले में वैक्सीनेशन अभियान, राशन वितरण संग गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों व आश्रम में साधु-महात्माओं का पूजन करेगी। गुरुवार को अकबरपुर में जिला कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी देने के साथ ही सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की बात कही।

क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य देश को एक डोर में बांधकर समग्र राष्ट्र को विकास की ओर ले जाना, देश में चल रही सामाजिक असमानता को दूर करना व देश को सशक्त बनाना था। इसे लेकर ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई कभी दो सांसदों की पार्टी 300 के आंकड़े के पार है। कांग्रेस की कुटिल नीतियों के कारण धारा 370 लागू की गई, भाजपा ने ही अपनी इच्छाशक्ति से इसे हटाया और देश का विकास लगातार जारी है। कानपुर क्षेत्र से 120 ब्लाक प्रमुखों में से 90 जीतकर आए यह सरकार की लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में जिले के 18 मंडलों में मंडल कार्यसमिति के दो सत्र होंगे। जिले में 23 अगस्त से लेकर से 25 अगस्त के बीच में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता वैक्सीन सेंटर पर उपस्थित होंगे जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनका पंजीकरण एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराना होगा। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अंतर्गत मंदिर मठों में साधु महात्माओं का पूजन करना सम्मान करना उनके आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना होगा। 26 जुलाई से 21 जुलाई के मध्य ब्लाक स्तर पर प्रधान व बीडीसी का सम्मान होगा। पांच से 15 अगस्त तक गरीब लोगों को राशन प्रदान किया जाएगा। राज्यमंत्री अजीत पाल, विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार व विनोद कटियार के साथ ही राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश सचान, श्याममोहन, सतीश, परवेश कटियार, विकास मिश्रा, मदन पांडेय व वंशलाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी