दारोगा की पिस्टल संग पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी रसूलाबाद भीखदेव कहिजरी गांव में 20 मार्च को पुलिस टीम पर हमला कर लूटी गई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:18 PM (IST)
दारोगा की पिस्टल संग पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
दारोगा की पिस्टल संग पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : भीखदेव कहिजरी गांव में 20 मार्च को पुलिस टीम पर हमला कर लूटी गई सरकारी पिस्टल के साथ पुलिस ने मुख्य आरोपित रफीक अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने जिम वाली राड से दारोगा पर हमला करने की बात स्वीकार की।

20 मार्च 2021 को भीखदेव कहिजरी निवासी शाहबेगम को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के आदेश पर समझौते के बाद उसकी ससुराल भीखदेव भेजने गए कहिजरी चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह सहित अन्य पुलिस बल पर पीड़िता शाह बेगम के ससुर रफीक अली, जेठ अकरम अली, हमसर अली, पति अजमत अली सहित 13 नामजद व 15 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें चौकी इंचार्ज, पीड़िता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस दौरान आरोपितों ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल व दो मोबाइल भी लूट लिए थे। घटना के बाद मौके पर एडीजी, एसपी, एसडीएम समेत अन्य उच्च अधिकारी गांव पहुंचे तथा छानबीन करने के बाद सात नामजद आरोपियों को जेल भेजा गया था।

घटना के बाद मुख्य आरोपित रफीक फरार हो गया व करीब चार माह बाद उच्च न्यायालय से जमानत लेकर गांव पहुंचा था। कहिजरी चौकी इंचार्ज के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि भीखदेव निवासी रफीक अली सरकारी पिस्टल लेकर कहिजरी औझान मार्ग पर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद उसे पिस्टल व चार कारतूस संग पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि उसे जेल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी