भाकियू तहसील अध्यक्ष को किया नजरबंद

संवाद सहयोगी डेरापुर भाकियू राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डेरापुर तहसील के पदाधिकारि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:06 PM (IST)
भाकियू तहसील अध्यक्ष को किया नजरबंद
भाकियू तहसील अध्यक्ष को किया नजरबंद

संवाद सहयोगी, डेरापुर : भाकियू राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डेरापुर तहसील के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट नेताओं के पुतला दहन की घोषणा कर दी। प्रशासन ने तहसील अध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

शनिवार को भ्रष्ट नेताओं और मंत्रियों के पुतले दहन करने की घोषणा डेरापुर तहसील अध्यक्ष सलीम मंसूरी सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने की थी। इस पर सतर्क हुए डेरापुर प्रशासन भाकियू पदाधिकारियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के मंसूबे नाकाम करने के लिए प्रशासन ने तहसील अध्यक्ष को उनके आवास पर ही नजर बंद कर दिया। बाद में एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी और क्षेत्राधिकारी आशा पाल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसील अध्यक्ष के आवास से लिया। इस मौके पर कमलेश कमल, शिवमंगल, राम शंकर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी