डर और संकोच को मन से हटा बनें शक्ति

- छात्राओं को पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक संवाद सूत्र रूरा छात्राएं संकोच व डर को मन से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:06 PM (IST)
डर और संकोच को मन से हटा बनें शक्ति
डर और संकोच को मन से हटा बनें शक्ति

- छात्राओं को पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक संवाद सूत्र, रूरा : छात्राएं संकोच व डर को मन से हटाकर निर्भीकता से मनचलों की महिला हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सबक सिखाएं। इससे समय पर कार्रवाई कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर सबक सिखाया जाएगा। यह बात अंबरपुर गांव स्थित पंडित इच्छाराम कालेज में आयोजित मिशन शक्ति गोष्ठी के दौरान प्रभारी एसओ अनिल कुमार ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को जागरूक करते हुए कही।

उन्होंने छात्र छात्राओं को 1090, वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 101 फायर ब्रिगेड ,1098 चाइल्डलाइन व फेस तीन मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि रास्ता चलते मनचलों की हरकतों को छिपाने के बजाय बेधड़क होकर अवगत कराएं, सख्त कार्रवाई होगी। महिला एसआइ उमा यादव ने कहा कि विद्यालय आते जाते समय सुनसान रास्तों में अकेले निकलने के बजाय समूह के साथ निकले। इस दौरान कोई संदिग्ध लगे तो तत्काल हेल्पलाइन की मदद ले सकतीं हैं। कार्यक्रम में सांकेतिक अधिकारी बनाई गई शिवानी पाल, स्नेहा सविता, प्रिसी दीक्षित को प्रभारी एसओ ने सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक आशीष शुक्ला प्रधानाचार्य अपर्णा द्विवेदी के अलावा पंकज शुक्ला, मयंक पाल, नंदकिशोर, निशिकांत मौजूद रहे।

अपने अधिकारों को जानें बेटियां

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : सिकंदरा पुलिस कर्मियों ने पीतमपुर गांव में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय परिसर हाल में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जहां महिलाओं व बेटियों उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाएं व बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए जागरूक होना होगा। चुप्पी रखकर किसी हिसा को बर्दाश्त न करें। कोई समस्या हो तो पुलिस हमेशा सेवा के लिए मौजूद है। एसआइ राम किशोर, किशनपाल सिंह, उमेश चंद्र, महिला कांस्टेबल सरिता यादव, मनीषा सोनकर, काजल रानी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी