जमीन की लड़ाई, भाभी ने अपने पिता से करवा दी देवर की हत्या

संवाद सूत्र रूरा (कानपुर देहात) तीन माह से ज्यादा समय से लापता औरैया जिले के दिबियापुर क्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:09 AM (IST)
जमीन की लड़ाई, भाभी ने अपने पिता से करवा दी देवर की हत्या
जमीन की लड़ाई, भाभी ने अपने पिता से करवा दी देवर की हत्या

संवाद सूत्र, रूरा (कानपुर देहात) : तीन माह से ज्यादा समय से लापता औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र के वकील कुशवाहा की हत्या उसकी जमीन हड़पने के लिए कर दी गई। साजिश अपनों ने ही रची। यहां रूरा के शाही गांव में रहना वाला भाभी का पिता संपत कुशवाहा उसको गांव ले आया और गला दबाकर हत्या कर दी। शव को 280 फीट गहरे बोरवेल में फेंक दिया। शनिवार को हिरासत में लिए गए संपत ने कड़ाई से पूछताछ होने पर सब सच उगल दिया। रविवार को पुलिस उसको लेकर गांव आई। शव की खोज में बोरवेल की करीब 20 फीट तक खोदाई की। अब सोमवार को बाकी खोदाई की जाएगी। संपत के अलावा एक और रिश्तेदार दीपू हिरासत में है।

लखनपुर दिबियापुर निवासी अनीता कुशवाहा का देवर 30 वर्षीय वकील कुशवाहा इसी वर्ष 31 मई को लापता हो गया था। अनीता ने दो जून को दिबियापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि दो व्यक्ति घर आए थे, जो उसे लेकर गए। शनिवार को दिबियापुर पुलिस ने अनीता के पिता संपत कुशवाहा को पकड़ा। एसआइ मोहम्मद शाकिर ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने गांव में वकील को लाकर शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात कही। शव को बोरवेल में फेंकने की बात कही। रविवार को सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव पुलिस बल के साथ आरोपित के बताए स्थान पर पहुंचे। बुलडोजर की मदद से दोपहर से शाम तक करीब 20 फीट खोदाई की जा सकी, मगर शव का पता नहीं चला। वकील के पिता बनवारीलाल ने बताया कि वकील के पास सहायल लखना में आठ बीघा खेती थी। इसके अलावा प्लास्टिक सिटी में कुछ जमीन उसकी अधिगृहीत हुई थी, जिसके रुपये मिले थे। उसकी जमीन और रुपये हड़पने पर संपत की नजर थी और इसलिए हत्या की गई है। बेटे की भाभी अनीता व बड़े भाई से नहीं बनती थी और वह अलग रहता था। संपत का उसके पास आना-जाना था। सीओ ने बताया कि आरोपित के बताए गए स्थान पर 280 फीट तक पूर्व में एक किसान बोरिग कराई गई थी। बोरिग मशीन का उपकरण फंसने से बोरिग फेल हो गई थी। इसके बाद उसने बोरिग दूसरे स्थान में कराई थी। किसान आरोपित का पारिवारिक है। जो बोरवेल फेल हो चुका है, संपत ने उसी में शव फेंक दिया। रविवार को खोदाई के दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी संपत को कोसते रहे। दूसरी ओर, दिबियापुर के क्राइम इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि भाई व भाभी से आए दिन जमीन विवाद और मारपीट के चलते वकील की हत्या की गई। साजिश में अनीता की बड़ी भूमिका है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी