आज घर-घर प्रकट होंगे बांकेबिहारी

जागरण संवाददाता कानपुर देहात आज जिले में घर-घर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:51 PM (IST)
आज घर-घर प्रकट होंगे बांकेबिहारी
आज घर-घर प्रकट होंगे बांकेबिहारी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आज जिले में घर-घर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सभी भक्त बेहद उत्साहित व प्रसन्न हैं। तैयारियों के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। मूर्तियों के अलावा भगवान का दरबार सजाने के लिए सामग्री की खरीदारी की गई।

आज शुभ मुहुर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म किया जाएगा। लोगों ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है। बाजार में सबसे अधिक मांग लोग लड्डू गोपाल की कर रहे हैं। इसके लिए पत्थर, स्टील, पीतल व तांबे के लड्डू गोपाल उपलब्ध हैं। महिलाओं ने जहां पूजास्थल को साफ कर लिया है वहीं बच्चे भी मदद को जुट गए हैं। वह अपने खिलौनों को सजाकर आकर्षक व सुंदर दरबार भगवान का सजा रहे हैं जिसे देखते ही मन प्रफुल्लित हो जाए। सुंदर लड़ियों, झालर व रंगबिरंगी पन्नियों से सजावट को लोग जुटे हैं। इसके अलावा दुकानों से लोगों ने चरणामृत बनाने को दही, गरी, मेवे समेत अन्य चीजों की खरीदारी भी की। अकबरपुर बाजार में आईं सरिता व उनकी बेटी प्रिया ने लड्डू गोपाल व सजावट का सामान लिया और बोलीं कि बीते वर्ष के मुकाबले इस बार उत्साह अधिक है इसका कारण कोरोना संक्रमण का कम होना है। इस बार बहुत अच्छे से जन्माष्टमी मनाएंगे। वहीं कृष्ण मंदिरों में भी साफ-सफाई व साज-सज्जा का काम चल रहा है। लोग आज देरशाम से भगवान के दर्शन करने को पहुंचेंगे। इन मंदिरों व बाजार में पुलिस सुरक्षा रहेगी।

chat bot
आपका साथी