समय मिलते ही टोल पर बढ़ाने लगे सुविधा

जागरण संवाददाता कानपुर देहात बारा टोल पर पूरी तरह से फास्टैग लागू करने की समयसीमा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 07:24 PM (IST)
समय मिलते ही टोल पर बढ़ाने लगे सुविधा
समय मिलते ही टोल पर बढ़ाने लगे सुविधा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : बारा टोल पर पूरी तरह से फास्टैग लागू करने की समयसीमा बढ़ने के बाद यहां पर अव्यवस्था को दूर किया जा रहा है। लेन बढ़ाने का काम तो चल ही रहा साथ ही यहां पर फास्टैग हैंड रीडर मशीन के साथ पहले से ज्यादा कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं समय सीमा के अंदर ही टोल प्रबंधन सेंसर को अपग्रेड करने की बात कह रहा। दैनिक जागरण के समाचारीय अभियान के बाद यहां सुधार शुरू हो गया है।

बारा टोल पर सेंसर के स्कैन करने में समस्या के चलते वाहन सवारों को एक से पांच मिनट तक बैरियर पर इंतजार करना पड़ता था। वाहनों की कतार भी लग जाती थी। अब कतार न लगे इसके लिए यहां पर दोनों तरफ छह लेन बढ़ाई जा रही है। पहले जहां 18 लेन थी अब इसे तय समय सीमा 15 फरवरी के अंदर चार लेन तक बढ़ा दी जाएगी। इससे यहां पर वाहनों का दबाव कम होगा साथ ही हैंड रीडर मशीन के साथ चार कर्मचारी बैरियर पर तैनात कर दिए गए हैं जहां पहले दो कर्मचारी थे और इनकी संख्या बढ़ने से हालात सही हुए हैं। हालांकि सेंसर के तकनीकी समस्या के कारण कई बार वाहन सवारों से एक से दो मिनट तक रुकना पड़ रहा। इसे भी जल्द सही करने का दावा किया जा रहा। टोल के डीजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि समय सीमा के अंदर लेन बढ़ाई जाएगी। वाहन सवारों को जागरूक किया जा रहा कि फास्टैग सही जगह कार पर लगाए, जिससे स्कैन करने में आसानी हो। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है।

chat bot
आपका साथी