नम आंखों के बीच हुआ पशु व्यापारियों का अंतिम संस्कार

संवाद सहयोगी सिकंदरा राजपुर थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव के सामने मुगल रोड पर रविवार रा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:48 PM (IST)
नम आंखों के बीच हुआ पशु व्यापारियों का अंतिम संस्कार
नम आंखों के बीच हुआ पशु व्यापारियों का अंतिम संस्कार

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : राजपुर थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव के सामने मुगल रोड पर रविवार रात मार्ग दुर्घटना में दो पशु व्यापारियों रामबाबू व श्रीकृष्ण की मौत हो गई थी जबकि चार घायल हो गए थे। सोमवार को दोनों मृतकों का गांव के बाहर ही अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान हर आंख नम रही। अफसरियां की मड़ैया गांव में शोक का माहौल है।

अफसरियां की मड़ैया निवासी 60 वर्षीय रामबाबू व 50 वर्षीय श्रीकृष्ण अपने साथियों संग तिर्वा कन्नौज पशु बाजार से लोडर से वापस आ रहे थे। जैनपुर गांव के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। बाकी उनके चार साथी घायल हो गए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो रोना पीटना मच गया। रामबाबू की पत्नी भूरी देवी का रो रोकर बुरा हाल था और बार बार बेहोश हो जा रही थीं। वहीं विवाहित बेटियां उषा देवी, रचना, सोनी, बेटा रंजीत, अमन व मां सोनकली बेसुध थे। श्रीकृष्ण की पत्नी सियादुलारी, बेटा गोविद, बेटियों लक्ष्मी, रचना व बुजुर्ग मां सरस्वती को विश्वास नहीं हो रहा था कि श्रीकृष्ण अब दुनिया में नहीं हैं। श्रीकृष्ण के हिस्से में मात्र डेढ़ बीघा जमीन है और पशुओं के व्यापार से ही परिवार चलता था, इसी तरह से रामबाबू के पास मात्र छह बिस्वा जमीन है। अब उनके जाने से परिवार पर भी संकट के बादल आ गए हैं। राजपुर थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी